वायरल न्यूज़

टीचर ने अपनी कातिल अदाओं से स्टेज पर लगाई आग, 'मुकाबला' गाने पर किया ऐसा डांस कि प्रभुदेवा को भी डाली टक्कर

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक महिला टीचर के डांस का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जहां टीचर ने अपने डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर ऐसा तहलका मचाया कि लोगों की नजरें बस मैडम पर ही टिकी रह गईं। वायरल हो रहा यह वीडियो किसी स्कूल के एनुअल फेस्ट का बताया जा रहा है।

Image

डांस करती टीचर (X/@WokePandemic)

स्कूल के एनुअल फेस्ट में छात्रों को आपने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से तहलका मचाते खूब देखा होगा। कुछ बच्चे तो ऐसी परफॉर्मेंस देते हैं जो स्कूल के लिए यादगार हो जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी स्कूल की टीचर को स्कूल एनुअल फेस्ट में स्टेज पर आग लगाते देखा है। शायद ही आपको ऐसा मौका कभी नसीब हुआ होगा। मगर सोशल मीडिया के इस जमाने में अब सबकुछ संभव है तो फिर आज आप भी इस नजारे को देख लीजिए। जहां एक महिला टीचर ने स्कूल एनुअल फेस्ट में अपने डांस से स्टेज पर ऐसा गदर मचाया कि उनकी परफॉर्मेंस देख लोगों का मुंह खुला का खुला ही रह गया।

महिला टीचर ने साड़ी पहन किया गजब का डांस

महिल टीचर का यह डांस सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। खासकर इंस्टाग्राम पर, वीडियो में आप एक महिला टीचर को प्रभुदेवा के सुपरहिट गाने "मुकाबला" पर शानदार और फ्लॉलेस डांस परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। जहां महिला टीचर ने स्टेज पर अपनी कातिल अदाओं से ऐसा डांस कर दिखाया कि लोगों की नजरें बस उन पर ही टिकी रह गई।

पूरी एनर्जी के साथ टीचर ने किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर साड़ी में स्टेज पर उतरती हैं और जैसे ही गाने की पहली बीट बजती है, वे पूरी एनर्जी के साथ डांस करना शुरू कर देती हैं। टीचर के एक्सप्रेशंस, एनर्जी और टाइमिंग इतने शानदार थे कि उनका मुकाबला शायद ही कोई कर पाएगा। उनकी हर स्टेप और हर एक मुव्स इतने परफेक्ट और कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं कि ऐसा लग रहा जैसे प्रभुदेवा खुद स्टेज पर आ गए हों।

टीचर के इस डांस का कोई मुकाबला नहीं

स्टेज पर आग लगा रही टीचर की परफॉर्मेंस को देख छात्र-छात्राएं, पैरेंट्स और अन्य टीचर्स सीटियां और तालियां बजाते थक नहीं रहे हैं। पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट और चीयर्स से गूंज रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स भी आए हैं, जहां लोग महिला टीचर के डांस की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि सच में टीचर के इस डांस परफॉर्मेंस का कोई मुकाबला नहीं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मैडम ने तो स्टेज हिला दिया।" दूसरे ने लिखा, "प्रभुदेवा को कॉम्पिटिशन मिल गया।" तीसरे ने लिखा, "टीचर्स भी इतने मल्टी-टैलेंटेड हो सकते हैं, सोचा नहीं था।" चौथे ने लिखा, "हमारी मैडम तो पढ़ाने के अलावा बस स्वेटर बुनती थीं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article