वायरल न्यूज़

शायरी सुना रही AI मॉडल की ने लोगों को बनाया बेवकूफ, Video को मिले करोड़ों व्यूज

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल होते हैं, जो AI से बने होते हैं लेकिन ये वीडियो किसी असली वीडियो जैसे ही लगते हैं। इसी धोखे में लोग उस वीडियो को सच मान लेते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही होती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

शेर पढ़ती लड़की

शेर पढ़ती लड़की (Instagram/@tanvijoshii_)

आजकल के समय में AI इतना परफेक्ट हो गया है कि उसने असली और नकली का भी फर्क भुला दिया है। सोशल मीडिया पर आए दिन AI से बने हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें कई वीडियो इतने असली लगते हैं कि लोग बिना सोचे-समझे उन पर भरोसा कर लेते हैं। हाल में ऐसा ही एक और वीडियो फिर वायरल हो रहा है, जिसने करोड़ों लोगों को बेवकूफ बना दिया।

स्टेज पर शायरी पढ़ती नजर आई लड़की

वायरल हो रहे इस वीडियो को Instagram पर @tanvijoshii_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें एक सुंदर पंजाबी लड़की पीले कुर्ते में स्टेज पर शायरी पढ़ती नजर आती है। वह उर्दू में एक सुंदर शेर सुनाती है, जिसे सुनकर लोग खूब तालियां बजाते हैं। यह वीडियो देखते ही देखते इतना वायरल हुआ कि इसे अब तक 3 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

क्या थी इस वीडियो की सच्चाई?

इस वीडियो में दिखाई देने वाली महिला का नाम Tanvi Joshi बताया गया था। लोग समझ रहे थे कि वह एक असली लड़की है, जो शानदार शायरी पढ़ती है और किसी क्लब में अपने टैलेंट को लोगों के सामने रख रही है। लेकिन बाद में पता चला कि यह कोई असली इंसान नहीं, बल्कि AI से बनाई गई एक लड़की थी। जिसे कंप्यूटर की मदद से तैयार किया गया था।

आवाज किसकी थी?

इस वीडियो में इस्तेमाल की गई आवाज असल में ठाणे की कॉर्पोरेटर मर्जिया शानू पठान की थी। उन्होंने कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में यही शेर पढ़ा था और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था लेकिन उनके असली वीडियो को बहुत ही कम व्यूज मिले, जबकि AI से बनाए गए वीडियो को करोड़ों लोगों ने देख डाला। जब मर्जिया शानू पठान ने इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में बताया कि, “यह मेरी आवाज है,” तब लोगों को सच्चाई का पता चला।

लोग कैसे धोखा खा गए?

AI तकनीक अब इतनी तेज हो गई है कि वह इंसान जैसे चेहरे, आवाज और हाव-भाव बहुत आसानी से बना सकती है। कुछ वीडियो तो इतने हाइपर रियलिस्टिक होते हैं कि उनके बीच का फर्क पहचानना ही मुश्किल हो गया है। वीडियो में AI से बनी लड़की का चेहरा बिल्कुल असली लग रहा है। उसकी स्कीन भी बेदाग और नैचुरल दिख रही है साथ ही उसके बोलने का तरीका भी बहुत अच्छा और रियल था। इसी वजह से ज्यादातर लोग समझ ही नहीं पाए कि यह नकली AI वीडियो है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article