कर्नाटक से केदारनाथ तक पैदल आने में इन लोगों को लगे दो महीने, 70 की उम्र में 27 सा जोश देख हैरान हुए यूजर्स, VIDEO

Kedarnath Yatra Video: यह वीडियो 15 मई को एक्स पर शेयर किया गया था और अब तक इसे 2 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। कई दर्शकों ने तीर्थयात्रियों की दृढ़ता, भक्ति और शारीरिक सहनशक्ति की सराहना की।

Kedarnath Yatra Video: कर्नाटक के कलबुर्गी (गुलबर्गा) के एक 70 वर्षीय शख्‍स ने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम तक सैकड़ों किमी पैदल चलते हुए अपनी इस यात्रा को पूरा किया। इस यात्रा को पूरा करने में उन्हें लगभग दो महीने लगे। बुजुर्ग भक्त ने एक्स पर एक वायरल वीडियो में बताया किया कि उन्होंने तीन मार्च को कलबुर्गी से अन्य तीर्थयात्रियों के एक समूह के साथ अपनी आध्यात्मिक पदयात्रा शुरू की और 1 मई को केदारनाथ मंदिर पहुंचे।

कर्नाटक से केदारनाथ तक पहुंचा ग्रुप।

शख्‍स ने दावा किया कि, दो महीने से ज्‍यादा समय तक समूह ने मैदानों, जंगलों और पहाड़ों पर पैदल यात्रा की और 2,200 मील की यात्रा की। जब समूह उत्तराखंड के प्रतिष्ठित चार धाम स्थलों में से एक मंदिर में पहुंचा तो वे जश्न मनाते हुए नजर आए। केदारनाथ में 70 वर्षीय व्यक्ति और उसके दोस्तों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके दृढ़ निश्चय और समर्पण की प्रशंसा की जा रही है। वीडियो में तीर्थयात्री दावा करता है कि जब भगवान की कृपा होती है, तो ऐसी यात्रा संभव हो जाती है। इसके अलावा, बुजुर्ग तीर्थयात्री आध्यात्मिक दृढ़ता के बारे में बात करता है जिसने उसे यह सब करने में सक्षम बनाया।

End of Feed