VIDEO: जापान समझ बैठे क्या? केरलम के इस रेलवे स्टेशन की सफाई देख टूरिस्ट ने कही दिल की बात

केरलम के एक रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई और खूबसूरती देखकर पंजाबी टूरिस्ट दंग रह गया। बोला- ‘यह जापान नहीं, केरल है।’ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता। इन दिनों केरलम के कासरगोड रेलवे स्टेशन का एक वीडियो (Video) लोगों का ध्यान खींच रहा है। खास बात यह है कि इस स्टेशन की सफाई और खूबसूरती देखकर एक पंजाबी टूरिस्ट इतना प्रभावित हुआ कि उसने इसकी तुलना जापान से कर दी। दरअसल, पंजाब के लुधियाना के रहने वाले 34 वर्षीय हरप्रीत सिंह अपने परिवार के साथ केरलम घूमने पहुंचे थे। यात्रा के दौरान उनकी ट्रेन कासरगोड रेलवे स्टेशन पर रुकी। जैसे ही वह ट्रेन से नीचे उतरे, स्टेशन का साफ-सुथरा माहौल देखकर हैरान रह गए।

kasaragod railway station cleanliness viral video

केरल के इस रेलवे स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। (Instagram/@backpacker_anmol)

स्टेशन की सफाई देखकर निकली ‘वाह’

हरप्रीत ने स्टेशन पर देखा कि प्लेटफॉर्म काफी साफ था। फर्श पर गंदगी नजर नहीं आ रही थी और जगह-जगह रखे कूड़ेदान भी व्यवस्थित दिखाई दे रहे थे। बेंच भी साफ थीं और दीवारों पर आम रेलवे स्टेशनों की तरह गंदगी या थूक के निशान नहीं दिखे। स्टेशन का यह नजारा देखकर उन्होंने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने वीडियो में कहा, ‘यह जापान नहीं, केरल है!’ टूरिस्ट ने कहा कि उन्होंने भारत में बहुत से रेलवे स्टेशन देखे हैं, लेकिन इतना साफ और सुंदर स्टेशन देखकर वह सच में हैरान रह गए। उन्होंने केरल की साफ-सफाई और व्यवस्था की जमकर तारीफ की।

End of Feed