कर्नाटक के दावणगेरे से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक घायल तेंदुए को रेस्क्यू करने पहुंची फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम पर अचानक हमला हो गया। तेंदुए ने एक फॉरेस्ट ऑफिसर को झपट्टा मारकर नीचे गिरा दिया। इस घटना का वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ हाईवे पर एक कार की चपेट में आ गया था। हादसे में वह घायल हो गया था और सड़क के पास ही पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी मिलने के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने फॉरेस्ट ऑफिसर पर कर दिया हमला (X/@zingabad)
तेंदुए को बेहोश करने की कोशिश
अधिकारियों ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने के लिए उसे ट्रैंक्विलाइज करने की कोशिश की। इसके लिए उसे बेहोश करने वाली दवा दी गई थी। टीम को उम्मीद थी कि दवा का असर होने के बाद तेंदुए को आसानी से काबू में कर लिया जाएगा लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी। दवा का असर पूरी तरह होने से पहले ही तेंदुआ अचानक एक्टिव हो गया। उसने तेजी से एक फॉरेस्ट ऑफिसर की तरफ झपट्टा मारा और उन्हें नीचे गिरा दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
ऑफिसर को बचाने दौड़े साथी
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि तेंदुआ फॉरेस्ट ऑफिसर पर गिर जाता है। अचानक हुए इस हमले से मौके पर मौजूद दूसरे अधिकारी भी तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने तेंदुए को अधिकारी से दूर करने की कोशिश शुरू कर दी। कुछ ही पल में वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। रेस्क्यू टीम के लिए यह बेहद खतरनाक स्थिति थी, क्योंकि घायल होने के बावजूद तेंदुआ पूरी तरह होश में था और हमला करने की स्थिति में था।
रेस्क्यू ऑपरेशन में क्यों रहता है खतरा?
जंगली जानवरों को रेस्क्यू करना आसान काम नहीं होता। खासकर जब जानवर घायल हो या डर गया हो। ऐसी स्थिति में वह खुद को बचाने के लिए अचानक हमला कर सकता है। ट्रैंक्विलाइजर देने के बाद भी दवा का असर तुरंत नहीं होता। इस दौरान जानवर कुछ समय तक पूरी तरह सक्रिय रह सकता है इसलिए रेस्क्यू टीम को बेहद सावधानी से काम करना पड़ता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
