Karma Video: बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि हर किसी को उसके कर्मों का फल मिलता जरूर है। कई बार कर्मों का फल बाद में मिलता है तो कई बार यह तुरंत ही मिल जाता है। इसीलिए कहा जाता है, 'जैसी करनी, वैसी भरनी।' इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा बटोर रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें एक लड़की को अपने कर्मों का फल तुरंत ही मिल जाता है। यह वीडियो एक तरह से लोगों को सीख भी देता है और बताता है कि कभी किसी के साथ बुरा नहीं करना चाहिए।
लड़की का वीडियो
जैसी करनी वैसी भरनी!
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जहां एक तरफ हंसी का पात्र बनती है, वहीं उसे गंभीर चोट भी लग जाती है। आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर सड़क पर कहीं जा रही होती है। वहीं, उनके बगल में एक और लड़की स्कूटी चलाकर निकल रही होती है। इस दौरान अपने दोस्त के साथ बैठी लड़की को न जाने क्या सूझता है, वह बगल से गुजर रही लड़की की स्कूटी पर जोर की लात मारती है। ऐसा लगता है कि जैसे वह उसे लात मारकर स्कूटी से गिराना चाहती है। देखें वीडियो-
Karma is bitch.. t.co/cmbwVYpBjt
— ANI (@ANI) Nov 9, 2022
आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़की स्कूटी पर लात मारती है, वह अपना बैलेंस नहीं संभाल पाती। इसके बाद वह चलती बाइक से पीठ के बल सड़क पर गिरती है। वह जिस तरह से गिरती है, ऐसा लगता है उसे बहुत ही ज्यादा गंभीर चोट लगी होगी। अच्छी बात यह थी कि उस समय पीछे से कोई अन्य गाड़ी नहीं आ रही होती है, वरना लड़की के साथ कोई बड़ा एक्सीडेंट भी हो सकता था। वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है।
