नन्हे कदमों से मंच पर उतरी भक्ति, बच्ची के डांस ने मोह लिया सबका मन, कानपुर यूनिवर्सिटी का Video Viral

कानपुर यूनिवर्सिटी में नन्ही बच्ची ने ‘हनुमान अंश’ के ‘पार्वती’ गाने पर शानदार डांस किया। बच्ची के खूबसूरत स्टेप्स और भाव-भंगिमाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक बच्ची का बेहद प्यारा डांस वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो में बच्ची ‘हनुमान अंश’ के ‘पार्वती’ गाने पर शानदार प्रस्तुति देती नजर आ रही है। उसके डांस के स्टेप्स के साथ-साथ चेहरे के भाव भी इतने खूबसूरत हैं कि मंच पर मौजूद लोगों की नजरें उस पर टिक जाती हैं। बताया जा रहा है कि यह प्रस्तुति कानपुर यूनिवर्सिटी में हुई। कार्यक्रम के दौरान जब बच्ची स्टेज पर पहुंची और संगीत शुरू हुआ, तो उसने अपने डांस से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उसके छोटे-छोटे कदम और हाथों की भाव-भंगिमाएं देखकर ऐसा लगा जैसे वह सिर्फ डांस नहीं कर रही, बल्कि अपने भावों के जरिए मां पार्वती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रही हो।

girl dance parvati song viral video

पार्वती गाने पर बच्ची का डांस सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल (Instagram/@kanpurxlove)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

नन्हे कदमों ने जीता सबका दिल

वीडियो (Video) में बच्ची पूरे आत्मविश्वास के साथ स्टेज पर डांस करती दिखाई देती है। वह गाने की धुन के साथ अपने कदम मिलाती है और अलग-अलग भावों के जरिए प्रस्तुति को खास बनाती है। उसकी मासूमियत और डांस का तालमेल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि बच्ची की उम्र कम होने के बावजूद उसके एक्सप्रेशन और स्टेज परफॉर्मेंस में गजब का आत्मविश्वास नजर आता है।

End of Feed