Junk Seller Video: सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें सुनकर लोग भावुक हो जाते हैं। इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भावुक तो होंगे ही, साथ ही हैरान भी हो जाएंगे। वीडियो एक कबाड़ वाले का है। कबाड़ वाले ने 'तेरे नाम' फिल्म के गाना इतनी सुरीली आवाज में गाया। जिसे सुनकर आपका हृदय द्रवित हो जाएगा। कबाड़ वाले का गाना सुनकर लोग उसकी तारीफ किए जा रहे हैं। कबाड़ वाले का टैलेंट देखकर आप भी उसके फैन हो जाएंगे।
कबाड़ वाला (ट्विटर)
कबाड़ वाले ने सुरीले गाने से कर दिया हैरान
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कबाड़ वाला अपनी ट्रॉली लेकर कबाड़ खरीदने निकला है। इस दौरान उसके हाथ में एक माइक भी है। इसी माइक पर वह बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का एक गाना गाने लगते हैं। वह जिस तरह गाने गाते हैं, उनकी सुरीली आवाज के सोशल मीडिया यूजर्स दीवाने हो गए हैं। कबाड़ वाले की शानदार आवाज अगर सलमान खान भी सुन लें तो शायद वह भी उसके फैन हो जाएंगे। देखें वीडियो-
What a public adulation of the song from Tere Naam even after 20 years . Proud of this film t.co/TkLnKaQJWe
— ANI (@ANI) Feb 8, 2023
वायरल में कबाड़ वाले का गाना सुनकर आपको भी लगेगा कि शायद उसकी आवाज में कोई जादू है। कबाड़ वाला 'तेरे नाम' फिल्म का मशहूर गाना 'क्यों किसी को वफा के बदले...' गाते नजर आ रहा है। बंदे के जबरदस्त टैलेंट के लोग दीवाने हो रहे हैं। हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। वीडियो को 'तेरे नाम' फिल्म के डायरेक्टर सतीश कौशिक ने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंंने कैप्शन में लिखा, '20 साल बाद भी तेरे नाम का ये गाना लोगों के बीच कितना लोकप्रिय है। मुझे इस फिल्म पर गर्व है।'
