Bike Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं। कुछ जुगाड़ (Jugaad Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ जुगाड़ (Jugaad Viral Video) को देखकर बड़े-बड़े दिग्गज तक दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और धांसू वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है।
इसे कहते हैं धांसू जुगाड़
आज तक आपने जुगाड़ से बनी कई चीजें देखी होगी। इतना ही नहीं आप में से कई लोगों ने 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल भी किया होगा। लेकिन, एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी बाइक बना दी, जिसपर सवारी की संख्या देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं जुगाड़ से बनी बाइक कितनी बड़ी है। बाइक पर बारी-बारी से इतने लोग बैठे कि आप 'गिनती' करना भूल जाएंगे। इतना ही नहीं नजारा देखकर सोच में पड़ जाएंगे कि क्या सच में ऐसा भी हो सकता है? तो पहले इस जुगाड़ के वीडियो को देखें...
#MultiParty #Coalition 😜😅Ek bikeSau sawaar😂😂😁😁🤣 t.co/hyYo7Ozdhz
— ANI (@ANI) Mar 2, 2023
इसे कहते हैं अनोखा जुगाड़
नजारा देखकर जरूर एक पल के लिए दिमाग चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि आज कल लोगों ने हद ही कर दी है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को IPS ऑफिसर रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, सैकड़ों लोगों ने जुगाड़ के इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ मजे भी ले रहे हैं।
