Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ के दर्जनों वीडियो हर रोज देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। वैसे भी भारत को जुगाड़ के लोगों का देश कहा जाता है। भारत के लोग जुगाड़ से कठिन से कठिन काम को आसान बना देते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। यह वीडियो देखने में बहुत ही ज्यादा अनोखा है।
जुगाड़ वाली बाइक (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: रील वालों ने तो अब हद ही कर दी! युवक ने बीच सड़क पर लेट खुद के मरने की बनाई वीडियो, अब पड़ गया पछताना
जुगाड़ का सबसे जबरदस्त वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी अजीबोगरीब गाड़ी में कई सारे लोग बैठे हुए हैं। पहले तो समझ नहीं आता है कि यह किस तरह की गाड़ी है। हालांकि, जब आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह जुगाड़ से बनाई गई गाड़ी है। दरअसल, शख्स ने बाइक को जुगाड़ से रथ जैसा बना दिया है। इसके बाद इसमें इतने लोगों को बिठा लिया है, जो एक बाइक पर कभी भी नहीं बैठ पाते। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-
इस अनोखे वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, 'जल्दी न कर चल आहिस्ता, बाइक को बना दिया रिक्सा।' वहीं दूसरे यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, 'वाट ऐन आइडिया सर जी।' इस अनोखे वीडियो को somendra.yadav_485748 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।
