वायरल न्यूज़

Viral Video: सांप को दिलेरी दिखा रहा था लड़का, फन फैलाकर मुंह पर ऐसे विष छोड़ा, नजारा देख रोम-रोम कांप जाएगा

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का जहरीले सांप के साथ मजे ले रहा था। लेकिन, अचानक सांप ने जो किया उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

Image

सांप के साथ मजे लेना लड़के को पड़ा भारी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जहरीले सांप के साथ मजे ले रहा था लड़का
  • सांप ने अनोखे अंदाज में सिखाया सबक
  • नजारा देखकर कलेजा कांप जाएगा

Snake Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Today Viral Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ नजारे (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ नजारों (Today Trending Video) को देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। वहीं, कुछ मामले तो लोगों के आंखों में आंसू तक ला देते हैं। यूजर्स इन वीडियो (Shocking Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Wildlife Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपका रोम-रोम कांप जाएगा। क्योंकि, एक शख्स को सांप को दिलेरी दिखाना काफी भारी पड़ गया।

अक्सर सांप का नाम सुनते ही लोग कांपने लगते हैं। ज्यादातर लोग तो सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग काफी दिलेर होते हैं और किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। इसके लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़का जहरीले सांप को हाथ में लेकर दिलेरी दिखा रहा था। देखकर ऐसा लग रहा है जैसे हाथ में सांप नहीं बल्कि कोई खिलौना हो। लेकिन, अगले ही पल सांप ने फन फैलाकर उसके मुंह पर ऐसे विष छोड़ा कि देखकर आपका कलेजा कांप जाएगा। तो पहले दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

हैरतअंगेज वीडियो

वीडियो देखकर जरूर आपकी भी चीख निकल गई होगी। सोच रहे होंगे कि ऐसा खेल कौन खेलता है भाई? इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'troll_g1' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर कुछ लोग जहां मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं। एक ने लिखा, - सांप बी लाइक...बोलो जुबां केसरी। एक ने लिखा - 'मैं थूकता हूं तेरी सूरत पे, सांप-थूक के दिखाऊं, ले थूक दिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे में तो जान भी जा सकती है। इस हैरतअंगेज वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article