वायरल न्यूज़

एनाकोंडा को हल्के में ले गया ये मगरमच्छ, शिकार जगह खुद ही जाल में फंस गया, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 17, 2024, 09:13 AM IST

Animal Fight Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि मगरमच्छ जिस एनाकोंडा को आसान शिकार समझ रहा था उसी सांप ने बेचारे की हालत पतली कर दी। हालत ये हो गई कि खुद की जान बचाना मुश्किल हो गया।

Image

शिकार को हल्के में लेने की गलती कर गया मगरमच्छ। (Photo/Instagram)

Animal Fight Video: सबसे खतरनाक शिकारी की बात आती है तो मगरमच्छ को लिस्ट में ऊपर ही रखा जाता है। मगरमच्छ सचमुच एक ऐसा शिकारी है जिससे जंगल का राजा शेर भी दूर ही रहता है। मगरमच्छ अगर पानी में है तो मजाल है कि कोई दूसरा जानवर उससे पंगा लेने की हिम्मत कर पाए। मगरमच्छ पानी में अपने किसी भी शिकार को आसानी से काबू में करने की कला जानता है। मगर क्या हो जब वही मगरमच्छ पानी में खुद कमजोर पड़ जाए। इतना ही वो अपने शिकार के जाल में तक फंस जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है।

शिकार के जाल में फंसा मगरमच्छ

इसमें देखेंगे कि मगरमच्छ जिसे आसान शिकार समझ रहा था वही शिकार उसपर हावी हो गया। शिकार ने ही उसे ऐसा फंसाया कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया। शुरुआत से वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि मगरमच्छ पानी है और उसे शिकार की तलाश है। जल्द ही उसे पानी में शिकार होने का आभास हुआ। मगरमच्छ तुरंत उस आहट की तरफ पहुंचा और झपट पड़ा। मगर फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है वो किसी के भी होश उड़ा देगा। इसमें देखेंगे कि मगरमच्छ ने जिस शिकार को दबोचा वो कोई और नहीं बल्किल एनाकोंडा था। इधर मगरमच्छ के हमले के बाद एनाकोंडा भी तुरंत एक्शन मोड में आ गया और उसने मगरमच्छ को अपने शरीर में लपेटना शुरू कर दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि मगरमच्छ जिसे आसान शिकार समझ रहा था अब उसी के जाल में फंसा हुआ है। एनाकोंडा ने मगरमच्छ को अपने शरीर में इतनी बुरी तरह जकड़ रखा है कि उसे सांस लेना भी मुश्किल नजर आता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर bigcatsnamibia नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article