वायरल न्यूज़

Viral Video: रील वालों ने तो अब हद ही कर दी! युवक ने बीच सड़क पर लेट खुद के मरने की बनाई वीडियो, अब पड़ गया पछताना

Kasganj Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसके अलावा सफेद चादर से उसे ढका गया है। युवक के शव पर फूल भी चढ़ाए गए हैं।

Image

कासगंज रील (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कासगंज के युवक की कारस्तानी
  • खुद के मरने का बनाया वीडियो
  • सोशल मीडिया पर कर दिया शेयर

Kasganj Viral Video: रीलबाज अब हद की सीमा पार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में रीलबाज कुछ ऐसे करने लगे हैं, जिसे देखकर लोगों का माथा खराब हो रहा है। इसी क्रम में यूपी के कासगंज के एक युवक ने ऐसा कारनामा किया है, जिसके बाद उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ गया है। दरअसल, इस युवक ने रीलबाजी में अपने मरने का ही वीडियो बना लिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मरने का नाटक करते हुए युवक बीच सड़क पर लेट गया।

वीडियो देखकर रह जाएंगे शॉक्ड

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसके अलावा सफेद चादर से उसे ढका गया है। युवक के शव पर फूल भी चढ़ाए गए हैं। हालांकि, अचानक से युवक उठकर बैठ जाता है। दरअसल, युवक अपने मरने का वीडियो बना रहा था। इस वीडियो को युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया और युवक चर्चा में आ गया। देखते ही देखते मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। देखें वीडियो-

आरोपी का नाम मुकेश कुमार बताया जा रहा है। युवक ने कुछ अतरंगी करने की चाहत में अपने मरने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ने ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख पुलिस बैरियर स्टॉपर को भी बीच सड़क पर लगा दिया। इससे ट्रैफिक डायवर्ट हो गया। इसके बाद युवक को कासगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब युवक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वीडियो को @SachinGuptaUP नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article