Viral Video: त्यौहारों के मौसम में भारत में 'देसी जुगाड़' (Jugaad Video) का नजारा न देखने को मिले, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दक्षिण भारत में ओणम का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है, जहां पारंपरिक रूप से लोग पेड़ों पर झूले डालते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने ओणम का मजा लेने के लिए जो रास्ता चुना, उसने सभी को हैरान भी कर दिया और लोग हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हों। क्योंकि, शख्स ने झूला झूलने के लिए JCB को ही सहारा बना लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
झूला झूलने के लिए अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @vipin_villakathu)
ये भी पढ़ें- सुपरफास्ट स्पीड और अनोखा अंदाज!चाय बनाने की स्पीड देखकर दंग रह गए लोग, देखें Viral Video
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गराज या वर्कशॉप के बाहर विशालकाय हाइड्रोलिक क्रेन खड़ी है। आमतौर पर भारी सामान उठाने वाली इस क्रेन के क्रेन-बूम से फूलों की खूबसूरत मालाओं के सहारे एक झूला लटकाया गया है। लेकिन, असली मजा तो तब आता है जब एक शख्स सफेद धोती-कुर्ते में पूरे स्वैग के साथ इस 'हेवी ड्यूटी झूले' पर बैठकर मजे से झूलते नजर आता है। वर्कशॉप का ही एक साथी उन्हें पीछे से धक्का देकर झूला झूला रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में चल रहा फनी वॉयसओवर और इस 'इंजीनियरिंग के कारनामे' का कॉम्बिनेशन इसे बेहद मनोरंजक बना रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को यूजर्स बार-बार देख रहे हैं। देखें वीडियो...
बेहद अनोखा नजारा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। वहीं, इस नजारे को देखकर हंसी भी आ रही होगी। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'vipin_villakathu' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स एक से एक मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली 'हेवी ड्राइवर' जुगाड़। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब आपके पास पेड़ न हो, लेकिन गराज में क्रेन खड़ी हो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
