Monkey Kidnap Puppy: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे हैरान करने वाले वीडियो और फोटो देखे होंगे। इसी क्रम में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिन्हें देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यह तस्वीरें राजस्थान की बताई जा रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक बंदर एक छोटे से कुत्ते के बच्चे का किडनैप कर लेता है। बंदर कुत्ते को बच्चे को लेकर यहां-वहां भागने लगता है। इसे देखकर स्थानीय लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें।
हैरान करने वाला वीडियो
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कुत्ते का एक छोटा सा बच्चा सड़क पर यहां-वहां घूम रहा है। इसके बाद एक बंदर जाने कहां से आता है और कुत्ते के बच्चे को गोद में लेकर उठा ले जाता है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो जयपुर के गणगौरी बाजार का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर कुत्ते के पिल्ले को किडनैप करता है और उसे दुकानों की छत पर ले जाता है। वह कुत्ते के बच्चे को एक छत से दूसरे छत पर लेकर घूमने लगता है। कुत्ते के बच्चे को बंदर की गोद में देखकर लोग सड़क पर जमा हो जाते हैं।
