Viral Video: आइने में खुद को देखकर बुरी तरह डर गया जगुआर, फिर करने लगा ऐसी हरकत, देखकर नहीं कर पाएंगे यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 28, 2023, 05:37 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जगुआर आइने में खुद को देखकर बुरी तरह डर जाता है। ऐसे में उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है और यूजर्स भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आइने में खुद को देखकर बुरी तरह डरा जगुआर
  • देखते ही करने लगा अजीबोगरीब हरकत
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Jaguar Viral Video: ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद आपको जो आनंद आने वाला है, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद यूजर्स भी बार-बार इसे देखना पसंद कर रहे हैं। इसका कारण है कि इस वीडियो में दिख रहा जगुआर। जिसके द्वारा अनजाने में की गई एक्टिंग कमाल की है। हालांकि, ये एक हास्यापद ही है और उसके द्वारा कोई एक्टिंग नहीं की गई है लेकिन वीडियो काफी मौज व रोमांच भरा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक जंगल दिखाई देगा, जिसमें एक जगुआर है। इस दौरान जंगल में एक शीशा लगा होता है, जो काफी बड़ा होता है। ऐसे में जैसे ही उसकी नजर शीशे पर पड़ती है, वह देखकर सन्न रह जाता है और बुरी तरह डर जाता है। फिर वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है। ऐसे में ये वीडियो देखने के बाद आप भी एकदम मस्त हो जाएंगे।

End of Feed