वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: भूत से शादी करके दुल्हन की हो गई ऐसी हालत, अब अजीबोगरीब डिमांड करने लगा है पति

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 28, 2023, 07:18 PM IST

Ajab Gajab News: महिला का कहना है कि उसके भूत पति का व्यवहार काफी बदल गया है। वह बहुत ही ज्यादा परेशान करने लगा है और रात में कभी भी कमरे में आ जाता है। ब्रोकार्डे के भूत पति ने अब अपनी पत्नी से एक पालतू बिल्ली की डिमांड की है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: बहुत सारे लोग अपने से बड़ी उम्र के लोगों से शादी कर लेते हैं। वहीं कुछ लोग अपने से बहुत ही ज्यादा छोटी उम्र के लोगों से शादी करते हैं। इस बीच आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सीधा भूत से ही शादी कर ली। इसके बाद दुल्हन की जिंदगी नर्क हो गई। शादी के बाद भूत पित दुल्हन से अजीबोगरीब डिमांड करके उसे परेशान करने लगा और उसकी जिंदगी बदतर बना दी। अब दुल्हन अपने भूत पति से तलाक लेना चाहती है।

महिला ने रातों-रात कर ली भूत से शादी!

ब्रोकार्डे नाम की महिला का दावा था कि उसने एडवर्डो नाम के भूत से शादी की है। हालांकि, शादी के बाद उसका भूत पति बहुत ही ज्यादा ड्रामे करने लगा। इसके बाद बोकार्डे तलाक के लिए साइकिक की सलाह ले रही है। ब्रोकार्डे की शादी पिछले दिनों खूब चर्चा में थी। ब्रोकार्डे ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि उसे पहली मुलाकात में ही भूत से जबरदस्त कनेक्शन महसूस हुआ था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। अब जबकि शादी को कुछ ही महीने हुए हैं तो उसका पति उन्हें बहुत परेशान कर रहा है।

अजीबोगरीब डिमांड करता है भूत पति

महिला का कहना है कि उसके भूत पति का व्यवहार काफी बदल गया है। वह बहुत ही ज्यादा परेशान करने लगा है और रात में कभी भी कमरे में आ जाता है। इसके बाद अचानक से गायब हो जाता है। महिला ने बताया कि ये सारी चीजें पहले तो बहुत ठीक लगती थीं, लेकिन अब वह खुद समझ नहीं पा रही हैं कि अपने भूत पति से कैसे पीछा छुड़ाएं। ब्रोकार्डे के भूत पति ने अब अपनी पत्नी से एक पालतू बिल्ली की डिमांड की है, जबकि उसे बिल्लियां पसंद नहीं हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article