वायरल न्यूज़

बेहद अनोखा है ये PUB, जहां रविवार को जाने के लिए 4 साल का करना पड़ता है इंतजार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2023, 04:34 PM IST

Ajab Gajab : सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ तो फिर लोगों ने इसका पता लगाना शुरू किया। इसके लिए रिसर्च करने वालों ने टिकटॉक वीडिया और फिर उसके बाद कुछ अन्‍य प्लेटफॉर्म्स पर रीव्‍यूज पढ़ना शुरू किया।

Image

रेस्‍तरां में खाने खाते लोग। (फोटो क्रेडिट : Jake McPherson / SWNS)

Ajab Gajab : कई ऐसे पब और रेस्‍तरां होते हैं जो अपने स्‍वाद और सुविधाओं के लिए काफी ज्‍यादा फेमस होते हैं। कहीं के ग्राहक स्‍वाद के दीवाने होते हैं तो फिर कहीं पर लोग मैनजमेंट की तारीफ करते नहीं थकते हैं। ऐसा ही एक पब इन दिनों काफी चर्चा में आ गया है। यहां की खासियत ये है कि अगर आपको टेबल पानी है तो आपको चार साल तक इंतजार करना होगा। जॉन स्ट्रीट पर बने बैंक टैवर्न पाने में जगह पाना काफी ज्‍याद मुश्किल है। वहीं, यहां के एक ग्राहक को रविवार के लंच के लिए 1,461 दिनों का इंतजार के लिए कहा गया है। इसके लिए उसे £16.95 का भुगतान करना होगा।

जब इसके बार में सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ तो फिर लोगों ने इसका पता लगाना शुरू किया। इसके लिए रिसर्च करने वालों ने टिकटॉक वीडिया और फिर उसके बाद कुछ अन्‍य प्लेटफॉर्म्स पर रीव्‍यूज पढ़ना शुरू किया। इसी के साथ उन्‍होंने रेस्तरां का पता लगाया। ब्रिस्टल शहर के केंद्र में स्थित पब में सिर्फ सात टेबल हैं, जिसमें 40 लोगों के खाने के लिए जगह है। टेबल केवल एक घंटे और 45 मिनट के लिए रिजर्व की जा सकती हैं, कर्मचारियों का अनुमान है कि वे एक सप्ताह में लगभग 160 लोगों को डिनर कराते हैं।

2020 में मकान मालिक सैम ग्रेगरी ने बताया था कि, 'हम एक ही मेन्यू नहीं दोहराते हैं। हमारे पास हमेशा गोमांस होता है, हम सूअर का मांस, कुछ शाकाहारी विकल्प भी रखते हैं। हिरन का मांस या मुर्गी पालन भी करते हैं। हम साप्ताहिक रूप से स्टार्टर और डेज़र्ट बदलते हैं ताकि मेन्‍यू कभी भी एक जैसा न रहे। हालांकि इसमें से अधिकांश हमारे प्रमुख शेफ और रसोई टीम के कठिन प्रयास के कारण हैं। आउटलेट के मालिक ने ये भी बताया है कि, ऑब्ज़र्वर फ़ूड मंथली अवार्ड्स ने बैंक टैवर्न रोस्ट को 2019 में ब्रिटेन में सर्वश्रेष्ठ रेस्‍तरां का खिताब भी दिया था। इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि इस पब का रेनोवेशन लॉकडाउन के समय किया गया था। 2018 ब्रिस्टल गुड फूड अवार्ड्स में भी उनका आउटलेट शीर्ष पर रहा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article