Dance Video: दुल्हन ने फ्लोर पर लगाया ताबड़तोड़ ठुमका, भारी लहंगे में किया जबरदस्त डांस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 28, 2023, 08:51 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक दुल्हन का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन दुल्हे के साथ इतना झन्नाटेदार ठुमका लगाती नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद आपकी उससे नजर ही नहीं हटेगी। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि भाई साहब इसे कहते 36 के 36 गुण मिलना।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस
  • डांस से फ्लोर पर लगा दी आग
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन के कई डांस वीडियो (Viral Video) आपने देखे होंगे लेकिन इसे देखने के बाद यकीनन आप उसके डांस मूव्स के दीवाने हो जाएंगे। यकीनन आपने इतना जबरदस्त डांस कभी नहीं देखा होगा। इस दौरान दुल्हन ने अपने दूल्हे के साथ जबरदस्त ठुमका लगाया है, जो काफी लाजवाब है। यूजर्स भी इस पर काफी चुटकी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दुल्हन ने 'तुझे देख के दिल' गाने पर डांस किया है, जो काफी झन्नाटेदार लग रहा है। यूजर्स का कहना है कि लड़की जितनी सुंदर है, उतना ही प्यारा उसने ठुमका लगाया है। वैसे एक बात तो है कि इतने भारी लहंगे में इतना जबरदस्त डांस करना कमाल है। ऐसे में यूजर्स को भी उसका डांस काफी पसंद आ रहा है।

End of Feed