जंगल में आसान नहीं ये जिंदगी! रेत पर लेटकर धूप सेंक रहा था मगरमच्छ, अचानक पीछे से जैगुआर ने दबोच ली गर्दन

जैगुआर और मगरमच्छ दोनों ही शिकारी प्रवृत्ति के जानवर हैं। मगरमच्छ को हराना किसी भी जानवर के लिए आसान बात नहीं। मगरमच्छ को पानी का राजा इसीलिए कहा जाता है क्योंकि एक बार मगरमच्छ ने जिसे अपने जबड़ों में जकड़ लिया तो फिर समझो उसे मुक्ति अब मौत के बाद ही मिलेगी।

रहस्य और रोमांच से भरी जंगल की दुनिया हमेशा से ही खतरनाक मानी जाती रही है। यहां हर पल जीवन और मृत्यु का खेल चलते ही रहता है। हाल में इसी खेल को खेलते जंगल के दो धुरंधरों का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जंगल का खतरनाक शिकारी जैगुआर, पानी के राजा कहे जाने वाले मगरमच्छ पर हमला कर देता है और फिर शुरू होतीा है जीवन और मौत का असली खेल। वायरल हो रहा यह 24 सेकंड का ही है, लेकिन इतना रोमांचक है कि इस पर से आपकी निगाहें नहीं हटेंगी।

Jaguar Attacked On Crocodile

मगरमच्छ को जैगुआर ने बनाया अपना शिकार

शिकारी खुद बन गया शिकार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ नदी किनारे रेत पर आराम से लेटकर धूप सेंक रहा है। तभी, पानी में चुपके से तैरता हुआ एक जैगुआर उसकी तरफ बढ़ता है और पलक झपकते ही वह मगरमच्छ पर टूट पड़ता है और बड़ी ही फुर्ती में उसकी गर्दन अपने पंजों से दबोच लेता है। हालांकि जैगुआर ने हमला बहुत ही करारा किया था, इसलिए वह पहले ही हमले में मगरमच्छ को पस्त कर देता है, फिर मगरमच्छ अपनी जिंदगी को बचाने के लिए काफी जद्दोजहद करते दिखता है।

End of Feed