Interesting Facts: आज-कल तो सब जानते हैं, लेकिन ‘नरसों’ को अंग्रेजी में कहते हैं क्या

Three days ago meaning: हम रोजमर्रा की भाषा में समय बताने के लिए आज, कल और परसों जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। “नरसों” या “तरसों” का मतलब होता है आज से तीन दिन पहले। अंग्रेजी में इसके लिए किस शब्द का इस्तेमाल करना पड़ता है। क्या आप बता पाएंगे।

Narson meaning in English: आज हम आपके लिए बेहद काम की जानकारी लेकर आए हैं। दरअसल, हम रोजमर्रा की भाषा में समय बताने के लिए आज, कल और परसों जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब बात “परसों से भी पहले” वाले दिन की आती है, तो कई लोगों को सही शब्द समझ में नहीं आता। हिंदी में इस दिन को नरसों या तरसों कहा जाता है। दोनों शब्द अलग-अलग इलाकों में बोले जाते हैं, लेकिन इनका मतलब एक ही होता है, आज से तीन दिन पहले। अगर इसे आसान तरीके से समझें, तो क्रम कुछ इस तरह बनता है। आज यानी (Today), कल यानी बीता हुआ दिन (Yesterday), परसों यानी आज से दो दिन पहले (The day before yesterday) और नरसों/तरसों यानी परसों से भी पहले का दिन, यानी आज से तीन दिन पहले।

tarson meaning hindi

क्या आप जानते हैं ‘तरसों’ का सही अंग्रेजी मतलब? (Photo: iStock)

कहते हैं Three days ago

अब अगर इसे अंग्रेजी में समझें, तो परसों के लिए आम तौर पर The day before yesterday कहा जाता है। लेकिन जब बात नरसों या तरसों की आती है, तो अंग्रेजी में कोई एक छोटा और सीधा शब्द ज्यादा इस्तेमाल में नहीं है। इसके लिए लोग आमतौर पर Three days ago कहते हैं, जो सबसे आसान और समझ में आने वाला तरीका है। एक और लंबा तरीका है- The day before the day before yesterday।

End of Feed