Interesting Facts: ईरान को क्यों कहा जाता है ‘रेड गोल्ड’ का बादशाह, सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप!

Iran saffron production: दुनिया का 90 प्रतिशत से ज्यादा केसर ईरान में उगाया जाता है। इसी वजह से केसर को “रेड गोल्ड” कहा जाता है। लाखों फूलों से थोड़ी मात्रा में मिलने वाला यह मसाला बेहद महंगा होता है और पूरी दुनिया में इसकी भारी मांग रहती है।

Largest saffron producer country: केसर दुनिया के सबसे महंगे मसालों में से एक है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि इसे अक्सर “रेड गोल्ड” यानी लाल सोना कहा जाता है। केसर (World saffron market) का उपयोग खाने को खुशबू और रंग देने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह दवाओं और सौंदर्य उत्पादों में भी काम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे ज्यादा केसर किस देश में पैदा होता है? इसका जवाब है- ईरान। दुनिया के कुल केसर उत्पादन का 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हिस्सा ईरान से आता है। वहां की जलवायु और मिट्टी केसर की खेती के लिए बहुत उपयुक्त मानी जाती है।

israel attack iran

दुनिया का 90% केसर यहीं से आता है (फोटो: iStock)

केसर Crocus sativus नाम के फूल से होता है तैयार

खासकर ईरान के कुछ शुष्क और ठंडे इलाके इस फसल के लिए आदर्श हैं। केसर Crocus sativus नाम के फूल से प्राप्त होता है। इस फूल के अंदर लाल रंग की पतली-पतली धागे जैसी संरचनाएं होती हैं, जिन्हें सावधानी से तोड़ा जाता है। यही सूखकर केसर बनती हैं। केसर की खेती और उसे तैयार करने की प्रक्रिया बहुत मेहनत भरी होती है। एक किलो केसर बनाने के लिए लाखों फूलों की जरूरत पड़ती है। हर फूल से केवल कुछ ही धागे मिलते हैं। यही कारण है कि केसर इतनी महंगी होती है।

End of Feed