Viral Video: हर देश से पत्नी के लिए फूल लाता है पायलट, पति से इतना प्यार पाकर धन्य हो गई बीवी

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक पायलट अपनी पत्नी के लिए दूसरे देश से लाए हुए फूल लेकर एक प्यारी सी स्माइल के साथ घर में दाखिल होता है। पायलट पति का यह छोटा सा सरप्राइज लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो के कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई।

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और एक-दूसरे का साथ देने से ही मजबूत होता है। हाल में एक ऐसे ही कपल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक पति अपने पत्नी को इतना प्यार करता है कि वह उसके लिए हर एक देश से फूल लेकर आता है।

पत्नी के लिए खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता लेकर आया पति

पत्नी के लिए खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता लेकर आया पति (Instagram/@megha_.jha)

अपनी पत्नी के लिए हर देश से फूल लाता है यह पति

पति प्लेन उड़ाने का काम करते हैं और वे जिस देश में लैंड करते हैं, वहां से वे अपनी अर्धांगिनी के लिए फूल लेकर घर लौटते हैं। वीडियो में पायलट पति को अपनी पत्नी के लिए दूसरे देश से लाए हुए फूल को लेकर घर लौटते देखा जा सकता है। इस वीडियो को मेघा झा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @megha_.jha से शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

End of Feed