वायरल न्यूज़

Video: प्यार में एक मर्द ऐसा ही होता है! ऑटो में पत्नी के झुमके लटकाकर चल रहा है यह ड्राइवर

सोशल मीडिया पर एक प्यारा और भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक ऑटो-रिक्शा चालक का अपनी पत्नी के प्रति सच्चा प्यार दिखाई देता है।

Image

ऑटो में पत्नी के झुमके लटकाकर चलता है यह शख्स (Instagram/@marilyn.sultana.akand)

जब एक मर्द प्यार में होता है तो वह कैसा होता है, उसकी एक झलक इस वायरल वीडियो में देखने को मिली। वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ऑटो चालक का अपनी पत्नी के प्रति सच्चा प्रेम देखा जा सकता है। इस वीडियो को मर्लिन सुल्ताना अकांद नाम के कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

ऑटो में पत्नी का झुमका

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑटो के अंदर बैठा यात्री अपने मोबाइल में ऑटो के अदर का नजारा रिकॉर्ड कर रहा है। कैमरा पहले विंडशील्ड के पास रखी एक तस्वीर पर जाता है। फिर धीरे-धीरे ऊपर घूमता है और रियर-व्यू मिरर से लटकते एक जोड़ी झुमकों पर टिक जाता है। वीडियो में बताया गया है कि ये झुमके उस ऑटो ड्राइवर की पत्नी के हैं, जो रोज उसके साथ उसके ऑटो में लटके रहते हैं।

पत्नी के झुमके के साथ ऑटो चालक करता है अपने काम

वीडियो पर लिखा है — “Men in Love”, कैप्शन में एक खूबसूरत लाइन है, “सभी रोमांटिक लोग फूल नहीं खरीदते। कुछ आपके झुमके वहां लटकाते हैं, जहां वे उन्हें पूरे दिन देख सकें।” ऑटो ड्राइवर हर रोज यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाता है। काम की भागदौड़ में भी उसने अपनी पत्नी की एक छोटी-सी निशानी अपने पास रखी है। चलती ऑटो में जब झुमके हल्के-हल्के हिलते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे उसकी यादें उसके साथ चल रही हों।

वीडियो पर लोगों ने दिल खोलकर लुटाया अपना प्यार

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को भर-भरकर प्यार मिल रहा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मर्दों का प्यार ऐसा ही होता है।" दूसरे ने लिखा, "अगर हर रिश्ते में इतनी सादगी और सम्मान हो, तो जीवन और खूबसूरत हो जाए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article