Viral Video: भारतीय भाषाओं का क्रेज धीरे-धीरे पूरी दुनिया पर छाता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें विदेशी लोग भारतीय भाषाएं बोलते या भारतीय गानों पर डांस करते दिखते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन विदेशी लड़कियां हिंदी और भोजपुरी बोलती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह जिस अंदाज में भारतीय भाषा में बात करती नजर आ रही हैं। उसे सुनकर लोगों का दिल खुश हो गया है।
वीडियो देखकर मजा ही आ जाएगा
वीडियो में आप देख पाएंगे कि तीनों लड़कियां रील्स बनाते समय भोजपुरी और हिंदी बोल रही हैं। इस दौरान एक लड़की साथ में खड़ी बाकी दोनों लड़कियों से पूछ रही है कि तुम दोनों को किसने हिंदी सिखाया। इसके जवाब में एक लड़की बोलती है कि 'मेरे मौसा जी मजदूरी करने बिहार गए थे तो हम लोग भी उनके साथ बिहार चले गए थे।' इसके आगे वह कहती हैं कि बिहार में झाड़ू और पोछा का काम करते-करते हिंदी सीख गए। इसके बाद पहली लड़की सबसे पीछे खड़ी तीसरी लड़की से पूछती है कि तुम्हें हिंदी किसने सिखाई। जवाब में तीसरी लड़की जो कहती है सुनकर मजा आ जाएगा। देखें वीडियो-
तीसरी लड़की जवाब में कहती है, 'मेरा नाम गुड़िया कुमारी है।' तभी दूसरी लड़की बोलती है, 'ये भी हमारे साथ बिहार गई थी। इसको वहां पर खैनी खाने की आदत लग गई थी। अब इसको इंडिया का वीजा नहीं मिल रहा है। ये बेचारी खैनी के बिना बहुत डिसप्रेशन में है।' फिर दूसरी लड़की हाथ जोड़कर बोलती है, 'मोदी जी इसको इंडिया का वीजा दिला दीजिए।' इसके बाद रील्स खत्म हो जाता है। यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को videshi__indian नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'इंडिया इन 2047।' वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
