इंसान हर एक चीज का तोड़ निकाल ही लेता है। चाहे वह किसी सख्त नियम से बचना हो या फिर कोई समस्या से दो-दो हाथ करना हो। अब आप इस शख्स को ही देख लीजिए। जिसने सख्त नियम से बचने के लिए ऐसा तोड़ निकाला कि कोई इस बारे में सोच भी नहीं सकता। दरअसल, इटली के कैटेनिया में शहर को साफ रखने के लिए वहां की सरकार ने एक सख्त नियम बनाया। नियम यह था कि जो भी सड़क किनारे कचरा फेंकेगा उस पर तगड़ा जुर्माना लगाया जाएगा।
शख्स ने क्या दिमाग लगाया है
ऐसे में वहां रहने वाले एक शख्स ने अपना और भी तगड़ा दिमाग लगाया और जुर्माने से बचने के लिए वह सड़क पर कचरा फेंकने की ट्रेनिंग अपने कुत्ते को दे डाली। शख्स ने कुत्ते को सिखाया कि कैसे शातिर ढंग से कूड़े को सड़क पर फेंकना है। चूंकि कचरा फेंकने वाला कोई इंसान नहीं बल्कि जानवर था इसलिए उस पर कोई नियम लागू नहीं होगा। इसी सोच के साथ उसने कुत्ते को बड़ी ही होशियारी से बाहर सड़क पर कचरा फेंकना सीखा दिया।
पकड़ी गई होशियारी
मगर उसकी पोल तब खुली जब कुत्ता सड़क पर कूड़ा रखते सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता रात के अंधेरे में अपने मुंह में कचरे की थैली दबाए, सड़क पर आता है और चुपके से सड़क पर ही कूड़ा रखकर वहां से चला जाता है। जिसके बाद प्रशासन ने कुत्ते के मालिक के मालिक की पहचान कर उस पर कार्रवाई की है।
कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कूड़ा फेंकने का यह अजीबोगरीब मामला इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिससे सुनने के बाद लोग कमेंट कर इस मुद्दे पर अपनी-अपनी बात रख रहे हैं। कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर छाया हुआ है। हमने यह वीडियो फेसबुक अकाउंट Comune di Catania नाम के पेज से लिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
