भारतीय रेलवे ने मुंबई जाने वाली ट्रेन से कचरा फेंकने वाले IRCTC कर्मचारी को किया बर्खास्‍त, दी ये सजा

Viral Video: एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी के बावजूद चलती ट्रेन से कूड़ा फेंका। इसकी कल्पना करना भी डरावना है।'

Viral Video: सोशल मीडिया पर IRCTC के एक कर्मचारी का चलती ट्रेन से कूड़ा फेंकते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो को कैप्‍शन दिया गया था- 'कौन जिम्मेदार है?' वीडियो में कर्मचारी की पहचान कंचन लाल के रूप में की गई है। दावे के मुताबिक, वह 27 फरवरी को सूबेदारगंज-मुंबई एलटीटी स्पेशल ट्रेन से पटरियों पर कचरा फेंकता दिखा था। हालांकि, वहां मौजूद लोग उसे ऐसा करने से मना कर रहे थे। मगर सभी की बातों को दरकिनार करते हुए वो अपने काम को उचित ठहराता है। इतना ही नहीं वो यहां तक कहता है कि, और कोई जगह नहीं है। बता दें कि, रेलवे ने इस घटना पर संज्ञान लिया और उसे बर्खास्त कर दिया। साथ ही उस पर भारी जुर्माना भी लगाया गया।

कचरा फेंकता कर्मचारी।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी के बावजूद चलती ट्रेन से कूड़ा फेंका। इसकी कल्पना करना भी डरावना है।' वीडियो में आपको एक आदमी ये कहते हुए दिखेगा कि, 'इस आदमी को देखिए जो लापरवाही से पटरियों पर कचरा फेंक रहा है।' पहले वो वीडियो में ट्रेन का दरवाज़ा खोलते और चलती ट्रेन से डिस्पोजेबल प्लेटें पटरियों पर फेंकते हुए दिखता है और फिर इसके बाद एक और मुट्ठी भर कचरा उठाता है व उसे बाहर फेंक देता है। इस दौरान एक यात्री उनसे कहता है कि, 'तो फिर यहां डस्टबिन रखने की क्या जरूरत थी?' इस पर वे चुप हो जाते हैं बस अपना काम जारी रखते हैं।

End of Feed