Viral Video: जापान में एक भारतीय शख्स ने कुछ ऐसा काम किया, जिसकी दुनियाभर में सराहना हो रही है। आप भी इस भारतीय शख्स का काम जानकर उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आपको भारतीय शख्स दिखाई दे रहा होगा। दरअसल, इस शख्स ने जापान के मेट्रो स्टेशन पर खून से लथपथ एक बुज़ुर्ग जापानी यात्री को देखा। शख्स को नजर आया कि कोई भी उस व्यक्ति की मदद नहीं कर रहा है।
भारतीय शख्स ने की बुजुर्ग की मदद (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: सालों से फुटपाथ पर सब्जी बेचती थी मां, बेटे का CRPF में हुआ सेलेक्शन तो फूट-फूटकर रो पड़ी
वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ
इसके बाद भारतीय शख्स ने आगे बढ़कर उस बुजुर्ग जापानी यात्री की मदद की। भारतीय शख्स का नाम रोहन राणा है। उन्होंने मेट्रो पर देखा कि एक बुज़ुर्ग जापानी यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरा हुआ है और उसे खून बह रहा था। राणा ने देखा कि वहां से दर्जनों लोग गुजर रहे हैं, लेकिन कोई भी उस बुजुर्ग यात्री की मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद राणा और उनके एक दोस्त ने खून बहने से रोकने के लिए सबसे पहले बुजुर्ग यात्री को फर्स्ट एड दिया। इससे यात्री की हालत ठीक हुई। देखें वीडियो-
इसके बाद बुज़ुर्ग आदमी ने हेल्प के बदले राणा को पैसे देने की कोशिश की। हालांकि, राणा ने पैसे लेने से साफ मना कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग यात्री ने पूछा कि वह किस देश से हैं। इसके बाद राणा ने उन्हें बताया कि 'वह इंडिया से हूैं।' यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने भारतीय शख्स की जमकर तारीफ की। राणा ने भी वीडियो में कहा कि उन्हें अपने इंडियन संस्कारों पर बहुत गर्व है।
