Viral Video: अरुणाचल की इस नन्‍ही बच्‍ची को राष्‍ट्रगान गाते देख आप भी फिदा हो जाएंगे, देशभक्ति का ऐसा जज्‍बा देखा नहीं होगा

Viral Video: बच्‍ची के बोल सुनकर ऐसा लगता दिख रहा है कि उसे संभवत: राष्‍ट्रगान याद नहीं है मगर, उसकी बंद आंखें और आवाज का जोश उसकी अपार देशभक्ति को दर्शा रही है। वीडियो को एक्‍टर रणवीर शौरी ने भी पसंद किया है और दिल का एक इमोजी बनाकर शेयर किया है।

Viral Video: आज भारत में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। यह देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ है जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन प्रतिवर्ष की भांति स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें भाषण, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। इसी बीच एक वीडियो खासा चर्चा में आ गया है। वीडियो में किसी स्‍कूल के उस दृश्‍य को दिखाया गया है जब वहां मैदान में भारत का राष्‍ट्रगान जन, गण, मन... गाया जा रहा था। वीडियो में एक छोटी सी बच्‍ची के राष्‍ट्रगान गाने के अंदाज ने लाखों यूजर्स का दिल जीत लिया। बच्‍ची की देशभक्ति के उत्‍साह को देख हर कोई उसकी तारीफ करता नजर आ रहा है। वीडियो अरुणाचल प्रदेश का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इस बात की पुष्टि नहीं करता है।

राष्‍ट्रगान गाती बच्‍ची। (वीडियो ग्रैब: @MeghUpdates/X)

@MeghUpdates नामक हैंडल से इस वीडियो को एक्‍स पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है कि, 'अरुणाचल में एक छोटी सी आवाज़ अरबों लोगों की आत्मा को गुंजायमान कर रही है — जन गण मन गा रही है।' दरअसल, बच्‍ची के बोल सुनकर ऐसा लगता दिख रहा है कि उसे संभवत: राष्‍ट्रगान याद नहीं है मगर, उसकी बंद आंखें और आवाज का जोश उसकी अपार देशभक्ति को दर्शा रही है। वीडियो को एक्‍टर रणवीर शौरी ने भी पसंद किया है और दिल का एक इमोजी बनाकर शेयर किया है। एक्‍स पर एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि, 'आवाज़ बहुत अच्छी है। और मुझे लगता है कि पूर्वोत्तर के राज्य बाकी राज्यों से ज़्यादा देशभक्त हैं।' दूसरे ने लिखा कि, 'भारत के हर कोने से सच्‍ची देशभक्ति झलकती है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये नन्‍ही बच्‍ची पूरी तरह से देशभक्ति की ऊर्जा में डूबी हुई है।' एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि, 'यही जज्‍बा हमें भारतीय बनाता है।' गौरतलब है कि, इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ऑपरेशन सिन्‍दूर की सफलता का जश्न भी मनाया जा रहा है।

End of Feed