Optical illusion Puzzle: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तस्वीरें शेयर (Viral Photo) होती रहती हैं। इनमें कुछ हंसाने वाली होती है, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जो लोगों को कन्फ्यूज करती हैं। क्योंकि, इन तस्वीरों की सच्चाई किसी को भी आसानी से समझ में नहीं आती है। ऐसी तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Photo) की तस्वीरें कहलाती हैं। वैसे तो इन तस्वीरों को सॉल्व करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लेकन, यूजर्स इन फोटोज को काफी पसंद भी करते हैं और चैलेंज को हर हाल में सॉल्व करने की कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और धांसू तस्वीर सामने आई है, जिसने अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा दिए हैं।
B ढूंढने का अनोखा चैलेंज
ये भी पढ़ें - Optical Illusion: बनते हैं बहुत बड़े धुरंधर तो सॉल्व कर दिखाइए ये पजल, दी जाएगी व्यास की उपाधि
ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें (Today Viral Photo) कई तरह की होती हैं। कुछ तस्वीरों में आंखों से मेहनत करनी पड़ती है। कुछ तस्वीरों में दिमाग लगाना पड़ता है। जबकि, कई तस्वीरों में नजर और दिमाग दोनों एक साथ खर्च करना पड़ता है। बहुत कम लोग होते हैं, जो इतने शार्प होते हैं। तभी तो जो लोग ऑप्टिकल इल्यूजन पजल को सॉल्व करते हैं, उन्हें जीनियस कहा जाता है। इस तस्वीर में भी लोगों को काफी टफ चैलेंज दिया गया है, जिसे ढूंढने में जीनियस भी मात खा गए। दरअसल, इस तस्वीर में हर तरफ P की भीड़ लगी हुई है। लेकिन, लोगों को P की भीड़ में B ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। बड़ी बात ये है कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए केवल 12 सेकंड का समय दिया गया है।
क्या आप हैं खिलाड़ी?
बड़े-बड़े सूरमा खाक छानते रह गए, लेकिन ज्यादातर लोगों को P की भीड़ में B नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, कुछ लोग ज्यादा समय लेकर इस गुत्थी को सुलझा दिए हैं। अगर आप भी खुद को सबसे बड़ा खिलाड़ी समझते हैं और कम्प्यूटर से तेज दिमाग आपका चलता है, तो तस्वीर में B ढूंढकर बताएं।
मिल गया जवाब
ढूंढो तो मानें...
आखिर, कितने लोगों को इस तस्वीर में B मिल गया कमेंट कर बताएं। जिन लोगों को अब तक B नहीं दिखा वो एक बार दूसरी तस्वीर में देख लें, जवाब मिल जाएगा।
