रात में अकेली महिला को युवक ने किया राइड ऑफर, खुद को बताया रैपिडो ड्राइवर, फिर जो हुआ आप Video में खुद देख लें

हैदराबाद के चारमीनार के पास बिना बुकिंग महिला को राइड ऑफर करने वाला शख्स खुद को रैपिडो ड्राइवर बताने लगा। महिला ने आईडी मांगी तो मामला कैमरे में कैद हो गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला की समझदारी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मामला हैदराबाद के चारमीनार इलाके का बताया जा रहा है। महिला के मुताबिक, रात करीब 9 बजे वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी एक व्यक्ति अपनी स्कूटी लेकर उसके पास आया और पूछा कि उसे कहां जाना है और उसने महिला से कहा कि चलो मैं छोड़ दूं।

hyderabad woman questions fake rapido driver viral video

रैपिडो का नाम लेकर महिला के पास पहुंचा शख्स, आईडी मांगते ही हुआ गायब (Instagram/@iamsiddhi33)

महिला को जबरन राइड ऑफर करने लगा शख्स

ऐसे में महिला को उसकी बात कुछ अजीब लगी। जिसके बाद सबसे पहले महिला ने बातचीत को कैमरे में रिकॉर्ड करना शुरू किया। इसके बाद महिला की नजर स्कूटी पर गई, जहां उसे उस स्कूटी पर कोई नंबर दिखाई नहीं दिया। महिला ने तुरंत उस व्यक्ति से सवाल किया कि क्या वह रैपिडो ड्राइवर है।

End of Feed