Ajab Gajab News: पतियों की कुछ आदतें बीवियों को पसंद नहीं होती हैं। इस कारण पति-पत्नी के बीच बहस होने लगती है। कई पति ढीठ टाइप के होते हैं और बीवियां कितना भी मना करती रहें, लेकिन अपनी आदत नहीं बदलते। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड का एक शख्स करता था। इस शख्स की एक आदत से उसकी पत्नी बहुत ही ज्यादा परेशान थी। वह बार-बार अपने पति को इस आदत को छोड़ने के लिए कहती थी, लेकिन पति पर इसका कोई प्रभाव वहीं पड़ता था।
पति की गंदी आदत ने बदली किस्मत (ट्विटर)
पति की विचित्र आदत ने उसे बना दिया करोड़पति
आपको जानकर हैरानी होगी कि पति के इसी ढीठपन ने उसे एक दिन करोड़पति बना दिया। दरअसल, इंग्लैंड के रहने वाले शख्स को लॉटरी का टिकट खरीदने की बुरी आदत लग गई थी। शख्स की इस आदत से उसकी पत्नी बहुत ही ज्यादा परेशान थी। वह हमेशा अपने पति को इसके लिए मना करती थी। यहां तक कि वह अपने पति पर गुस्सा हो जाती थी और कई दिनों तक बात नहीं करती थी। इसके बाद भी शख्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता था और वह हर शुक्रवार को जब घर आता था, तो यूरोमिलियंस टिकट खरीदकर लाता था।
अचानक एक दिन करोड़पति बन गए पति-पत्नी
शख्स को यकीन था कि वह एक न एक इस लॉटरी का टिकट जरूर जीतेगा। कई बार शख्स ने छोटी रकम भी जीती थी, लेकिन उसे यकीन था कि वह किसी दिन बड़ी रकम जीतेगा। जबकि उसकी 41 वर्षीय पत्नी कार्लीन रीस हमेशा अपने पति मार्क से परेशान रहती थी। एक दिन मार्क की किस्मत खुल गई और उसने यूरोमिलियंस जैकपॉट जीता। वह एक झटके में करोड़पति बन गया।दिलचस्प बात यह है कि पति-पत्नी ने सारा पैसा अपने ऊपर खर्च करने की बजाय अनाथ बच्चों पर खर्च करने का फैसला किया।
