Viral Video: असली 'Vice City' बना मियामी! GTA6 के लॉन्च पर आसमान में सैकड़ों ड्रोन्स ने रचा जादू, देखें अद्भुत झलक

Viral Video: बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम GTA VI की रिलीज का जश्न मनाने के लिए मियामी शहर पूरी तरह से काल्पनिक शहर 'वाइस सिटी' के रंग में रंग गया। मियामी के बिस्केन बे के ऊपर सैकड़ों ड्रोन्स ने आसमान में GTA VI के लोगो, रॉकस्टार गेम्स के प्रतीक, गेम के मुख्य किरदारों और 'Thank You Miami' की आकृतियां बनाईं।

Viral Video: गेमिंग की दुनिया के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित इवेंट यानी Grand Theft Auto VI (GTA VI) की रिलीज का जश्न कुछ इस अंदाज में मनाया गया कि रील और रियल लाइफ के बीच की दूरी खत्म हो गई। जिस मियामी शहर से प्रेरित होकर रॉकस्टार गेम्स ने अपना मशहूर काल्पनिक शहर 'वाइस सिटी' रचा था, वही मियामी इस ऐतिहासिक लॉन्च पर खुद असली वाइस सिटी में तब्दील हो गया। इस खास मौके का एक बेहद शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मियामी के बिस्केन बे के ऊपर रात के अंधेरे में सैकड़ों ड्रोन्स ने रोशनी का ऐसा जादू बिखेरा कि देखने वाले दंग रह गए।

viral video

आसमान में छाया अद्भुत नजारा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे समंदर के किनारे जगमगाते मियामी शहर के ऊपर आसमान एक विशाल डिजिटल कैनवास बन गया। सैकड़ों सिंक्रोनाइज्ड ड्रोन्स ने अपनी नियॉन गुलाबी, बैंगनी और सफेद रोशनी से एक के बाद एक अद्भुत आकृतियां बनाईं। शुरुआत में आसमान में समंदर की लहरों पर दौड़ते हुए एक स्पीडबोट और उड़ते हुए फ्लेमिंगो पक्षी की झलक दिखी, जो सीधे तौर पर वाइस सिटी के ट्रॉपिकल अंदाज को दर्शाती है। इसके बाद ड्रोन्स ने हेलीकॉप्टर और फिर गेम के सबसे चर्चित मुख्य किरदारों-लूसिया और जेसन की विशालकाय और बेहद स्पष्ट आकृति आसमान में उकेरी। जैसे ही आसमान में चमकते गुलाबी बॉर्डर के साथ 'VI Grand Theft Auto' का आधिकारिक लोगो और उसके बाद Rockstar Games का लोगो उभरा, वहां मौजूद हजारों फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया। शो के अंत में ड्रोन्स ने आसमान में बड़े अक्षरों में 'THANK YOU MIAMI' लिखकर इस शहर को एक खास ट्रिब्यूट दिया, जिसने इस पूरे गेम को प्रेरणा दी है।इस जश्न को सिर्फ एक ड्रोन शो तक सीमित नहीं रखा गया था, बल्कि फैंस को गेम के भीतर होने का अहसास कराने के लिए कई खास इंतजाम किए गए थे। देखें वीडियो...

End of Feed