Ajab Gajab: महिला ने दुकान से लिया खाने का सामान, अंदर दिखी ऐसी चीज, देखकर छूट गए पसीने

एक महिला ने अपने बच्चों के खाने के लिए फूड स्टॉल से सॉसेज खरीदा लेकिन जब बच्चों ने उस सॉसेज को खाने के लिए खोला तो उसमें जो चीज मिली उसे देख सबके होश ही उड़ गए। महिला ने इसकी शिकायत तुरंत उस वेंडर से की, लेकिन शुरुआत में तो वेंडर ने इसे मानने से ही इनकार कर दिया। जब इस मामले में स्थानीय बाजार के निगरानी अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया तब जाकर कहीं उस वेंडर ने अपनी गलती मानी और उनसे माफी मांगते हुए जांच की बात कही।

सोचिए आप अपने बच्चों को बाहर खाने पर ले गए हो और उनके खाने में कुछ ऐसी चीज मिल जाए, जिसे देखते ही आपकी और आपके बच्चों की चीख निकल जाए। दरअसल, कुछ ऐसा ही हुआ है चीन के उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन में। जहां एक महिला ने अपने बच्चों के खाने के लिए स्ट्रीट वेंडर के फूड स्टॉल से ग्रिल्ड सॉसेज खरीदा। जब बच्चों ने उन्हें खाने के लिए खोला तो अंदर ऐसी चीज मिली कि सबके होश ही उड़ गए। जब महिला ने इसकी शिकायत दुकानदार से की तो सबसे पहले उसने इस बात से इनकार किया कि उसके सॉसेज से ऐसी चीज निकली होगी। लेकिन जब इस मामले में खाद्य निगरानी अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया तब कहीं जाकर दुकानदार ने अपनी बात मानी और ग्राहक से माफी मांगी।

End of Feed