Family Jugaad: हम दो-हमारे दो को पिता ने बाइक पर किया ऐसा सेट, मां का साहस देख हैरान रह गए लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 11, 2023, 01:12 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने दोनों बच्चों और बीवी को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा है। इस दौरान महिला ने बच्ची को अपनी गोद में बैठाया, जो 10 साल के आसपास लग रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूरा परिवार बैठाकर शख्स ने चलाई बाइक
  • हम दो-हमारे दो के सपने को किया साकार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Indian Middle Class Family Desi Jugaad: इंटरनेट पर काफी बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो देखने में काफी मजेदार है और ऐसे वीडियोज भूलाए नहीं भूलते हैं। ऐसे वीडियोज को जितनी बार देखा जाए, हंसी रुकने का नाम ही नहीं लेती है। इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको सरकार की 'हम दो हमारे दो' वाली स्कीम याद आ जाएगी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स अपने पूरे परिवार को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा है। जहां एक ओर ट्रैफिक नियमों की मानें तो एक बाइक पर दो लोगों को बैठाना सही है। लेकिन इस वीडियो में शख्स ने अपनी पत्नी के साथ-साथ अपने बेटे और बेटी को भी बैठाया है। अगर आप वीडियो को देखेंगे तो आपको लगेगा कि दोनों बच्चे भी काफी बड़े हैं। इतना ही नहीं, जब आप बाइक पर बैठी महिला को देखेंगे तो वह अपनी बड़ी सी बेटी को अपनी गोद में बैठाए हुए है, जो कमाल का है। ऐसे में यूजर्स भी वीडियो देख काफी मजे ले रहे हैं।

End of Feed