400 Man Proposed To Fran Sawyer: सच्चा प्यार पाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। कुछ लोग तो किसी भी हद तक जाने के लिए भी तैयार हो जाते हैं और कुछ जिंदगीभर अपना सच्चा प्यार ही ढूंढते रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला फ्रान सॉयर नाम की एक महिला के साथ, जो तलाकशुदा और सिंगल मदर हैं। वर्तमान में महिला की उम्र 55 साल है, जो अपने सच्चे आशिक की तलाश कर रही है।
डेली स्टार से बात करते हुए महिला ने खुद ही बताया कि उसके पास शादी के लिए लगभग 400 प्रस्ताव आए हैं, इनमें अधिकतर लोगों की उम्र 48-50 के बीच है। लेकिन फिर भी महिला को अभी तक कोई ऐसा नहीं मिला है, जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिता पाए। ऐसे में वह आज भी अपने लिए मिस्टर राइट की तलाश कर रही है। इसके लिए वह हिंज और बम्बल जैसे ऑनलाइन डेटिंग साइटों का भी इस्तेमाल कर चुकी है। लेकिन फिर भी उसके हाथ सिर्फ असफलता ही लगी है।
400 से अधिक लोगों के प्रपोज करने के बावजूद आज भी महिला सिंगल
बात करते हुए फ्रान ने बताया कि उनके पास काफी सारे युवाओं का भी मैसेज आया, जो 18-20 साल के आसपास थे। ऐसे में वे महिला के साथ संबंध स्थापित करना चाहते थे और जिन्होंने महिला से शादी के लिए पूछा उनमें अधिकतर बुजुर्ग या बड़े उम्र के लोग थे। महिला का कहना है कि उसके सिंगल होने के पीछे सभी लोग ही है। जब वह किसी से बात करती है तो सभी पहले ही अपना रंग दिखा देते हैं और उसे लग जाता है कि वे आगे रिश्ते को नहीं ले जा पाएंगे, ऐसे में उसका रिश्ता बनने से पहले ही टूट जाता है। हालांकि, महिला को उम्मीद है कि एक न एक दिन उसे उसका सच्चा प्यार जरूर मिलेगा।
