Robot Killed A South Korean Man: आज के समय में साइंस कितना तरक्की कर चुका है, इस बात का अंदाजा शायद ही कोई लगा पाए। अब इंसान अपनी सुविधा के लिए उपकरणों की फौज खड़ी कर दे रहा है। कुछ ऐसा ही रोबोट भी है, जिसने इधर बीच इंटरनेशनल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी है। लेकिन कहते हैं ना कि मशीन है खराब होना आम बात है।
कंफ्यूजन के चलते रोबोट ने की शख्स की हत्या (Image Credit - iStock)
दक्षिण कोरिया में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब एक शख्स रोबोट की जांच करने के लिए पहुंचा तो उस वक्त शख्स के हाथ में सब्जी का थैला था। अब ऐसे में रोबोट को कंफ्यूजन हो गई और कंफ्यूज होकर रोबोट में शख्स को सब्जी से भरा बॉक्स समझ बैठा और फिर उसे लगा कि उस बॉक्स को वहां से हटा देना चाहिए। ऐसे में वह उस शख्स को उठाकर बाहर फेंक दिया और कई बार कुचलने की भी कोशिश की, जिससे उसका चेहरा और सीना बुरी तरह कुचल गया और अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।
कंफ्यूजन के चलते रोबोट ने की शख्स की हत्या
दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप के अनुसार, इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच बैठा दी है और वहां के सेफ्टी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया और उस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। मामले में पुलिस का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ है। फिलहाल, मामले में जांच की जा रही है। बता दें, ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी खबरें आ चुकी हैं।
