वायरल न्यूज़

Optical Illusion: 18 बिल्लियों में दो हैं बिल्कुल अलग, अगर 9 सेकंड में खोज पाए तो कहलाओगे बीरबल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 4, 2024, 09:02 AM IST

Brain Test Photo: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली जबरदस्त तस्वीर आपके सामने है। देखना होगा कि कितने सेकंड में आप इसे हल कर पाएंगे।

Image

तस्वीर में बिल्कुल अलग हैं दो बिल्लियां। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • दम है तो 9 सेकंड में हल कर दिखाइए
  • हार गए तो जवाब भी यहीं मिलेगा

Optical Illusion: सोशल मीडिया में दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीर मौजूद हैं। इनमें बहुत सारी तस्वीरें ऐसी हैं जिनमें छिपे रहस्य को खोज पाना सचमुच बहुत मुश्किल साबित हुआ। मगर कई बार रहस्य नजर के ठीक सामने होने के बाद भी उसे खोजने में कई घंटे लग जाते हैं। मगर आज हम आपके लिए सबसे आसान तस्वीर लेकर हाजिर हुए हैं। तस्वीर इतनी आसान है जिसे पांचवी कक्षा का बच्चा भी हल कर लेगा। मगर इस आसान तस्वीर को हल करना भी आपके लिए मुश्किल साबित होने वाला है। दरअसल आपको तय समय के भीतर ही इस तस्वीर हल करना होगा।

तस्वीर में अलग हैं दो बिल्लियां

सामने आई तस्वीर 18 बिल्लियों से जुड़ी है। इसमें सभी का गर्दन से ऊपर का हिस्सा नजर आता है और सभी बिल्कुल एक जैसी नजर आती हैं। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि इसी तस्वीर में दो बिल्लियां बिल्कुल अलग हैं। अब आपको उन्हीं दो अलग बिल्लियों को खोजकर दिखाना है। हालांकि इससे पहले दोनों बिल्लियों को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको अलग नजर आ रहीं दोनों बिल्लियों को खोजने के लिए सिर्फ 9 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में तस्वीर को हल कर पाए तो आपको बीरबल से कम नहीं माना जाएगा।

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक दोनों अलग नजर आ रहीं बिल्लियों को नहीं खोज पाएं हैं तो निराश होने की जरुरत नहीं है। यहां नीचे देखिए कहां छिपी हैं दोनों बिल्लियां

यहां देखिए कहां छिपी हैं दोनों बिल्लियां

Brain Test photo

यहां देखिए कहां छिपी हैं दोनों बिल्लियां।

मालूम हो कि तस्वीर को ध्यान से देखने पर कोई भी आसानी से बता देगा कि दो अलग बिल्लियां कौन सी हैं। हालांकि इसके लिए कितना समय लगा ये भी मायने रखता है। दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी मजेदार तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article