Viral Video: अफ्रीकी शख्स ने गाया इतना खूबसूरत बॉलीवुड गाना, यूजर्स ने कहा - भाई ने तो दिल जीत लिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 3, 2024, 01:19 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अफ्रीकन शख्स बॉलीवुड गाना गाता हुआ नजर आ रहा है, जो बेहद कमाल का है। वीडियो में शख्स ने 'हंसी बन गए' गाना गाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अफ्रीकन शख्स ने गाया बॉलीवुड गाना
  • गाने के अंदाज पर फिदा हुआ लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

African Man Singing Bollywood Song: इंटरनेट पर इन दिनों काफी लोग अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक अफ्रीकन शख्स अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड गानों की क्लिप करता नजर आता है। इस वीडियो (Viral Video) में वह बॉलीवुड गाने को गाता है और जब आप उसकी आवाज सुनेंगे तो आप भी उसकी आवाज के दीवाने हो जाएंगे। ऐसे में उसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है।

African Man Singing Bollywood Song

बॉलीवुड गाना गाता अफ्रीकन शख्स का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स बॉलीवुड गाना गाता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स अफ्रीका का है, जो 'हंसी बन गए' गाना गा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा ही नहीं शख्स सिर्फ वीडियो बनाने के लिए ऐसा कर रहा है लेकिन उसकी आवाज सुनने के बाद आपको लगेगा जैसे वह प्रोफेशनल सिंगर हो। उसकी आवाज लोगों को भी काफी पसंद आ रही है।

End of Feed