वायरल न्यूज़

Funny Video: तीन बिल्लियां और कबूतर अकेला, फिर भी सबको मजा चखा दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 4, 2024, 11:44 AM IST

Funny Video Today: प्लान बनाकर कबूतर का शिकार करने पहुंचीं बिल्ली, मगर अकेले पक्षी ने तीनों को ऐसा मजा चखाया कि देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

मजेदार वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • कबूतर का शिकार करने पहुंची बिल्ली
  • लगा आराम से दबोच लेंगी
  • मगर तभी दिखा मजेदार नजारा

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है, जिसमें ऐसा कुछ नजर आएगा कि हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल वीडियो तीन बिल्लियों और एक कबूतर से जुड़ा है। इसमें तीनों बिल्लियां एक कबूतर का शिकार करने पहुंची हैं, मगर अकेले कबूतर ने ही तीनों को अच्छा मजा चखा दिया।

कबूतर को दबोचने पहुंचीं तीन बिल्ली

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि एक कबूतर आराम से कार के बोनट पर बैठा है। इधर कबूतर को बोनट पर बैठा देख बिल्ली की उसपर नजर पड़ गई। बिल्ली तुरंत कबूतर का शिकार करने कार के करीब पहुंच गई। बिल्ली अभी उसे दबोचने का प्लान बना ही रही थी कि दो और बिल्लियां वहां पहुंच गई। अब तीनों उसे दबोचने का प्लान बनाने में जुट गईं। तीनों कार के बिल्कुल करीब पहुंच गईं और कबूतर को पता तक ना चला।

सबको मजा चखा दिया

फ्रेम में आगे देखेंगे कि तभी एक बिल्ली ने दिमाग दौड़ाया और कार के सामने पहुंच गई और छलांग लगाकर बोनट पर चढ़ गई। देखकर लगा कि बिल्ली आराम से कबूतर को पकड़ लेगी। मगर देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे कि कबूतर उससे भी ज्यादा चालाक निकला। उसने बिल्ली को ऐसा मजा चखाया कि कभी भूल नहीं पाएगी। दरअसल बिल्ली के आते ही कतूबर तुरंत उड़ गया और बेचारी बिल्ली हाथ मलती रह गई। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि कबूतर और बिल्लियों का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर shouldhaveacat नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article