वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: थोड़ी मोटी हो रही थी पत्नी तो पति ने दे दिया धोखा, दूसरी महिला से संबंध बनाकर बोला- फिर करूंगा ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 29, 2023, 05:55 PM IST

Husband Cheat with Wife: पति ने बताया कि उसने अपने ऑफिस की एक विवाहित सहकर्मी और अपनी एक दोस्त के साथ भी संबंध बनाया है। उसे यह किसी तरह से भी गलत नहीं लगता है। पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी से इस वजह से चीट किया क्योंकि उसकी पत्नी का वजन बढ़ गया है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (istock)

Husband Cheat with Wife: पति और पत्नी का रिश्ता भरोसे पर टिका होता है। हालांकि, कई बार पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं। इसके बाद दोनों में मनमुटाव शुरू हो जाता है। कई बार यह मनमुटाव चीटिंग की वजह से शुरू होता है। कई बार लोग अपने पार्टनर को अजीबोगरीब वजहों से चीट करते हैं। यह सोचकर ही हैरानी होती है कि एक पति ने अपनी पत्नी से सिर्फ इसलिए चीट किया क्योंकि उसकी पत्नी थोड़ी मोटी हो रही थी।

मोटी पत्नी को पति ने दिया धोखा

सिर्फ यही नहीं पति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने कारस्तानी को दुनिया के सामने भी रखा और यह भी कहा कि वह आगे भी चीट करता रहेगा। पति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर बताया कि उसने अपनी पत्नी को धोखा देकर किसी और महिला के साथ संबंध बनाया है। पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी से इस वजह से चीट किया क्योंकि उसकी पत्नी का वजन बढ़ गया है। उसकी पत्नी मोटी हो गई है। इस कारण उसने अपनी पत्नी को धोखा देने का फैसला किया।

ऑफिस की सहकर्मी से बनाए संबंध

पति ने बताया कि दोनों जब 20 साल के थे, तब उनकी शादी हुई थी। दोनों की शादी को अब 15 साल हो गए हैं। अब उसकी पत्नी मोटी हो गई है। इस वजह से उसने किसी और महिला से संबंध बनाया। पति ने इसके बाद कहा कि जब उसका 4 साल का बेटा थोड़ा बड़ा हो जाएगा तो वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। इसके आगे पति ने कहा कि वह अपनी बदसूरत पत्नी को धोखा देना बंद नहीं करेगा। इस बात का उसे बुरा भी नहीं लगता है। पति ने बताया कि उसने अपने ऑफिस की एक विवाहित सहकर्मी और अपनी एक दोस्त के साथ भी संबंध बनाया है। उसे यह किसी तरह से भी गलत नहीं लगता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article