'मेरी वाली अलग है..' आखिर धोनी ने क्यों कही ये बात, सुनते ही निकल पड़ी लोगों की हंसी, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 29, 2023, 04:10 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है। आइए जानते हैं माही ने ऐसा क्यों कहा..

KEY HIGHLIGHTS
  • माही ने कही मजेदार बात
  • 'मेरी वाली अलग है' पर दी अपनी प्रतिक्रिया
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Meri Wali Alag Hai Dhoni Video: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते हैं, जिसे देखने के बाद हंसी रुकने का नाम ही नहीं लेती है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी निकल जाएगी। दरअसल, वायरल हो रहा ये वीडियो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है, जो काफी मजेदार है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में धोनी किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहते हैं। इस दौरान किसी सवाल के जवाब में उन्होंने बैचर्स को सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि ये मत सोचना की 'मेरी वाली अलग है'। इतना कहते हैं वहां कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों की हंसी निकल जाती है और इसके बाद धोनी खुद ही हंसने लगते हैं। ऐसे धोनी का यह बयान काफी वायरल हो रहा है और लोग भी खूब शेयर कर रहे हैं।

End of Feed