Couple Live With 11 Irish Wolfhound: दुनिया में काफी ऐसे लोग हैं, जो अपने अजीबोगरीब चीजों और हरकतों के लिए जाने जाते हैं। कभी-कभी ये कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे इनको काफी प्रसिद्धी भी मिल जाती है। ऐसे में ब्रिटेन का एक कपल काफी सुर्खियों में है। इनके पास भालू जैसे दिखने वाले कुत्ते हैं, जिनकी एक-दो या तीन नहीं बल्कि 11 है। बताया जा रहा है कि इनका खर्चा एक आम इंसान के आमदनी से कई ज्यादा है।
50 साल के जेसन मेथर और 47 साल की उनकी पत्नी क्लेयर मोरहाउस अपनी अजीबोगरीब लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ब्रिटेन का ये कपल कुत्तों पर हर साल इतना पैसा खर्च है, जितनी एक आम इंसान की सैलरी भी नहीं होती। ये कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है और आपको इनके कई सारे फोटोज और वीडियोज भी देखने को मिल जाएंगे। इस कपल का कुत्तों के प्रति एक अलग ही लगाव है, जिसके कारण इन्हें अपना घर भी बेचना पड़ा था।
कुत्तों पर हर साल खर्च होता है 15 लाख
दरअसल, इन्होंने अपना घर 5 साल पहले इसलिए बेचा था ताकि कुत्तों को रहने के लिए जगह कम ना पड़े। इस कपल का कहना है कि इन 11 कुत्तों (Irish Wolfhound) को खिलाने-पिलाने और उनकी देखरेख करने में हर साल 15 लाख रुपये तक का खर्च होते हैं। अब आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि कुत्तों के प्रति इनका कितना लगाव होगा? बता दें, जेसन मेथर (Jason Mather) एक मेंटेनेंस इंजीनियर हैं और उनका कहना है कि उन्हें ऐसा करने में काफी मजा आता है और वे अपनी लाइफ ऐसे ही जीना चाहते हैं।
