Hippopotamus Teeth Cleaning Video: आपने अक्सर देखा होगा कि इंसान अपने दांतों को साफ करने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करता है। इससे उसके दांत एकदम साफ हो जाते हैं। लेकिन क्या कभी किसी जानवर के दांतों साफ करते हुए देखा है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसा सवाल है? ऐसा तो हो ही नहीं सकता। क्योंकि कोई जानवर भला कैसे ब्रश पकड़ सकता है।
दरियाई घोड़े के दांतों की ब्रश से हुई सफाई (X)
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दरियाई घोड़े को नहलाता दिख रहा है। इस दौरान शख्स ने उसके दांतों को साफ किया है। वीडियो पूरा देखने पर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि शख्स एक बड़े ब्रश से दरियाई घोड़े के दांतों को साफ कर रहा है। ये नजारा देख कोई दंग रह गया और लोग वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
दरियाई घोड़े के दांतों की ब्रश से हुई सफाई
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये काफी मजेदार है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये जानवर कितना किस्मतवाला है। बता दें, इस वीडियो को '@AMAZlNGNATURE' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।
