वायरल न्यूज़

Video: शाहरुख खान वाला पोज दे रहा था बेटा, तभी पीछे से चप्पल लेकर आई मां और निकाल दी सारी हीरोपंती

Viral Video: देखा जा सकता है कि बेटा कैमरा देखते ही किंग खान का ​​पोज देने लगता है। यह देखकर उसकी मां को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद मां पीछे से आकर बेटे को चप्पल से मारने लगती है। चप्पल की मार खाकर बेटा पोज देना बंद कर देता है।

Image

मां-बेटे का मजेदार वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मां-बेटे का मजेदार वीडियो वायरल
  • वीडियो देखकर आपको आएगा मजा
  • किंग खान का सिग्नेचर पोज दे रहा था बेटा

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो देखने को मिलता है। कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इसी क्रम में हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। यह वीडियो एक बेटे और उसकी मां से जुड़ा है। दरअसल, बेटा शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन होता है। वह बात-बात पर किंग खान का सिग्नेचर पोज देता रहता था।

वीडियो देखकर आपको भी आ जाएगा मजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटा कैमरा देखते ही किंग खान का पोज देने लगता है। यह देखकर उसकी मां को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद मां अपना चप्पल उतारकर बेटे के पास आती है। इस समय भी बेटा पोज ही दे रहा होता है। इसके बाद मां पीछे से आकर बेटे को चप्पल से मारने लगती है। चप्पल की मार खाकर बेटा पोज देना बंद कर देता है। कुछ समय तक तो उसे समझ ही नहीं आता है कि उसने ऐसा क्या किया कि उसे मां चप्पल से मारने लगती है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। आप देख सकते हैं कि मां एक ही चप्पल में बेटे की सारी हीरोपंती निकाल देती है। मांं शायद बार-बार बेटे के इस पोज को देखकर तंग आ चुकी थी। हो सकता है कि मां अपने बेटे को किसी काम के लिए बुला रही होगी, लेकिन बेटा हीरोपंती दिखाने में बिजी था। इसके बाद मां को गुस्सा आ जाता है। वीडियो को tweets_by_ali नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article