वायरल न्यूज़

Viral Video: बछड़े के सामने अचानक आ गया जहरीला सांप, खूटे से बंधे जानवर ने कुछ ऐसे बचाई जान

वायरल हो रहे इस वीडियो में बछड़े के पास एक जहरीला सांप पहुंच जाता है, जिसे देख बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाता है। ये खतरनाक नजारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

Image

बछड़े ने बचाई सांप से जान (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बछड़े के पास पहुंचा जहरीला सांप
  • मुश्किल से बचाई जान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Calf Snake Viral Video: जानवरों के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जो याद रह जाते हैं और कुछ ध्यान से उतर जाते हैं। ऐसा ही कुछ है इस वीडियो के साथ, जिसे देखने के बाद आप दहल जाएंगे और ये हमेशा आपके दिमाग में बस जाएगा। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी शेयर और लाइक भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो दो बछड़े दिखाई देंगे, जिसमें एक के पास एक जहरीला सांप पहुंच जाता है। ऐसे में बछड़ा बड़ी मुश्किल से उस जहरीले सांप से अपनी जान बचाता है। लोगों का कहना है कि अगर थोड़ी देर हो जाती, तो शायद बछड़ा को सांप काट भी सकता था। इससे उसकी स्वास्थ्य खराब हो सकती थी या उसकी जान भी जा सकती थी।

बछड़े ने बचाई सांप से जान

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बछड़े ने सूझबूझ से अपनी जान बचाई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जानवरों को परेशान करने में कुछ लोगों को आनंद आता है। बता दें, इस वीडियो को 'goga_is_great__3552' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article