वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स ने अपने गैरेज का दरवाजा ऐसे बनवाया, चोरी करना छोड़िए दूर से ही कांप जाएगा चोर

Jugaad Video: देखा जा सकता है कि शख्स के ​​गैरेज में बहुत ही महंगी कार खड़ी है। इसके बाद शख्स अपने गैरेज का दरवाजा बंद करता है। जैसे ही दरवाजा बंद करता है, उसके बाद जो नजर आता है। वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Image

गैरेज का अनोखा दरवाजा (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने बनवाया बहुत ही अनोखा दरवाजा
  • कार के गैरेज का दरवाजा हुआ वायरल
  • तस्वीर देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

Jugaad Video: बहुत सारे लोगों के पास कार खड़ी करने की जगह नहीं होती है, लेकिन वह गाड़ी खरीद लेते हैं। इसके बाद वह अपनी गाड़ी को घर के सामने ही खड़ा कर देते हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए बकायदा गैरेज बनवाते हैं। हालांकि, कई बार लोगों के गैरेज से भी गाड़ियां चोरी हो जाती हैं। इसी से बचने के लिए एक शख्स ने अपने गैरेज का दरवाजा कुछ ऐसा बनवाया, जिसे देखकर चोर चोरी करना तो दूर गैरेज के पास भी नहीं आएगा।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के गैरेज में बहुत ही महंगी कार खड़ी है। इसके बाद शख्स अपने गैरेज का दरवाजा बंद करता है। जैसे ही दरवाजा बंद करता है, उसके बाद जो नजर आता है। वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, शख्स अपने गैरेज का दरवाजा बहुत ही अनोखा बनवाता है। आप देख सकते हैं कि गैरेज के दरवाजे पर एक बहुत ही डरावनी तस्वीर दिख रही है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि गैरेज के दरवाजे पर एक भूतनी की तस्वीर दिख रही है। इस तस्वीर को अगर कोई रात में देख ले तो शायद ही दरवाजे के पास आएगा। हो सकता है कि कुछ लोग गैरेज का दरवाजा देखकर डर भी जाएं। उन्हें लगेगा कि दरवाजे के पास कोई भूतनी खड़ी है। वीडियो को naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article