मनाली की बर्फ में दिखी इंसानियत की गर्माहट, भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को हिमाचली महिलाओं ने पिलाई चाय

मुश्किल वक्त में छोटी-छोटी मदद भी कितनी बड़ी राहत बन सकती है। इस वायरल वीडियो के जरिए आप इस बात को अच्छे से समझ सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मनाली में हो रहे भीषण बर्फबारी के बीच हिमाचली महिलाओं ने बर्फ में फंसे पर्यटकों को चाय पिलाई।

मनाली में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी ने जहां एक ओर खूबसूरत नजारे पेश किए, वहीं दूसरी ओर यह सैकड़ों पर्यटकों के लिए मुसीबत भी बन गई। सड़कें बर्फ से जम गईं, गाड़ियां फंस गईं और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। कई पर्यटक घंटों तक, तो कुछ पूरी रात अपनी कारों में ही बैठे रहने को मजबूर हो गए लेकिन इसी ठंडी और मुश्किल घड़ी में मनाली की पहाड़ियों से इंसानियत की ऐसी मिसाल सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर लाखों दिल जीत लिए।

मनाली के बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को हिमाचली महिलाओं ने पिलाई चाय

मनाली के बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को हिमाचली महिलाओं ने पिलाई चाय (X/@iNikhilsaini)

End of Feed