बाइक की रफ्तार और टक्कर का असर देखिए, दर्दनाक हादसे का Video देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे

तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़ी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक उछलकर गिर गई और कार की डिक्की टूट गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक चलाना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। वीडियो में एक तेज रफ्तार बाइक ट्रैफिक लाइट के सामने सड़क पर खड़ी एक कार से जा टकराई। बाइक और कार की टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि बाइक और बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरते हैं और कार की डिक्की भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है। हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

high speed bike crashes into parked car viral video

तेज रफ्तार बाइक का हादसा सीसीटीवी में हुआ कैद (X/@yogeshsh2135)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

तेज रफ्तार बाइक ने कार को मारी जोरदार टक्कर

वायरल वीडियो (Viral Video) में सड़क पर एक कार खड़ी दिखाई देती है। इसी दौरान तेज रफ्तार से आती एक बाइक सीधे कार के पिछले हिस्से से टकरा जाती है। बाइक की रफ्तार और टक्कर की आवाज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना जोरदार था। टक्कर लगते ही बाइक उछलकर सड़क पर गिर जाती है। वहीं, कार के पिछले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचता है। कार की डिक्की पूरी तरह टूट जाती है। टक्कर का असर देखकर साफ समझ आता है कि तेज रफ्तार में चलने वाला वाहन किसी दूसरी गाड़ी से टकराए, तो नुकसान कितना बड़ा हो सकता है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे हादसे की जगह, समय और इसमें शामिल लोगों की स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि हादसे में किसी को कितनी चोट आई।

End of Feed