हरियाणवी गाने पर ताऊ ने किया दमदार डांस, मूव्स देख आंखों के सामने छा जाएगा अंधेरा, यूजर्स बोले - दिल तो बच्चा है जी

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक हरियाणवी ताऊ का डांस नजर आ रहा है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ताऊ का डांस देख आपको भी जवानी के दिन याद आ जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणवी ताऊ का जोरदार डांस
  • डांस देख याद आ जाएंगे जवानी के दिन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hariyanvi Taau Dance Video: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अक्सर डांस के कई सारे वीडियो नजर आते हैं। इनमें अधिकतर महिलाओं और लड़कियों के ही डांस नजर आते हैं लेकिन कई बार बुजुर्ग लोगों के भी डांस दिख जाते हैं, जो लोगों के दिमाग में बैठ जाते हैं। क्योंकि इतनी उम्र में इतना खतरनाक डांस करना मजाक नहीं होता है। एक ऐसा ही एनर्जेटिक डांस वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस डांस वीडियो में आपको एक ताऊ नजर आएंगे, जो इतना शानदार डांस कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप भूल नहीं पाएंगे। लाठी लेकर उनका जबरदस्त डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ताऊ ने तो गर्दा मचा दिया है। आलम ये है कि लोग उनकी इस वीडियो को जमकर शेयर और लाइक कर रहे हैं।

End of Feed